Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2023

क्या है मेरी पहचान ? ( Who am i ?)

Someone's Daughter, Someone's Sister, Someone's Wife, Someone's Daughter-in-law, Someone's Sister-in-law, Someone's Mother, Someone's..... list is endless... But  Who am i ?  I didn't find the answer anywhere! क्या है मेरी पहचान ? हर सुबह की तरह ही आज की सुबह की शुरुआत हुई। किसी को स्कूल जाने की जल्दी थी! तो किसी को ऑफिस जाने की जल्दी थी ! और मुझे उन लोगों को वक्त पर भेजने की जल्दी थी। मैंने अपने पति को नाश्ता दिया और उनसे कहा "क्या आप मुझे मेरी माँ के घर छोड़ दोंगे?" उन्होंने कहा "ठीक है! तुम्हें छोड़ दूंगा लेकिन जल्दी करो मुझे देर हो रही है।" "मैं तैयार ही हूँ !" इतना कहकर मैं कमरे में गई और सूटकेस लेकर आ गई। उन्होंने जैसे ही मेरा सूटकेस देखा उसने कहा "कितने दिन के लिए जा रही हो? मुझे लगा कि तुम केवल आज के दिन के लिए ही जा रही हो!" "कुछ दिन वहां रखूंगी लेकिन जल्दी आ जाऊंगी।" मैंने कहा "लेकिन बच्चों का स्कूल?" उसने कहा "उनकी कुछ दिनों के की छुट्टी है। आप फिक्र ना करें उनकी पढ़ाई का...

भेदभाव क्यों! (कविता)

  क्या करूं भाई? चटपटा देख मुंह में पानी आए, पसंद गुलाबी रंग मुझे आए, क्या करूं भाई का हूं मैं। सूट से ज्यादा पैंट शर्ट पसंद आए ,स्कूटी से ज्यादा स्पोर्ट्स बाइक पसंद आए, क्या करूं भाई की हूं मैं। बाहर का काम का को करना आए, घर का काम की को करना आए, क्या करूं भाई समाज की पाबंदीओ से घिरा हूं मैं। ना कमाना का से ज्यादा, प्रमोशन हुआ तो खूबसूरती के बिनाह पर काबिलियत पर तुम्हारी संदेह है हमें बुद्धि क्षमता तो तुम्हारी का से कम ही है, क्या करूं भाई घर और बाहर दोनों संभाल लेती हूं मैं। कमाती की तुमसे ज्यादा है, क्या चलता है घर उसके पैसों से ही तुम्हारा थोड़ा हाथ कस कर पकड़ो कहीं निकल ना जाए कि तुम्हारे हाथ से की, क्या करूं भाई इक्वलिटी मैं बिलीव करता हूं मैं। बांट दिया समाज ने हमें की और का के वर्ग में, फिर भी कहता है भाई समाज अभी भी ओपन माइंड हूं मैं।

भेदभाव क्यों!

  भेदभाव क्यों! की एंड का इन दो शब्द का अर्थ मुझे कभी समझ ने की जरूरत नहीं पड़ी मेरे आस-पास के लोग समाज ने मुझे बचपन से ही सिखाया है। मैं आपको एक संडे की शाम की कहानी सुनाता हूं। छुट्टी का दिन था पापा ने अपने एक दोस्त को घर पर निमंत्रण किया था। मेरी माँ सुबह से ही मेहमानों के आने की तैयारी कर रही थी। पापा बैठकर टीवी देख रहे थे। मेरी दीदी का इम्तिहान था इस वजह से वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी और किसी को डिस्टर्ब ना करने के लिए कहा था। मैं माँ के साथ रसोई में उनका हाथ बढ़ाने गया। तभी डोरबेल की घंटी बजती है और पापा दरवाजा खोलने के लिए उठते हैं। पापा की आवाज मेरे कानों तक पहुंचती है 'अरे! नमस्ते भाई साहब आइए-आइए भाभी जी आप भी आइए स्वागत है आपका। बड़े दिनों बाद मिले हैं।' पापा अपने दोस्त और उनकी बीवी से कहते हैं। उनके दोस्त उनसे कहते हैं 'हाँ भाई साहब लॉकडाउन की वजह से और यह कोरोना इसकी वजह से तो घर से निकलना ही बंद हो गया है।' इतना कहकर वह दोनों घर में प्रवेश कर जाते हैं और आंटी पापा से कहती है 'भाभी कहां है?' पापा कहते हैं 'वो रसोई में है।' इतना सुन...

ऑन द एज ऑफ पैराडाइज (On The Edge Of Paradise)

ऑन द एज ऑफ पैराडाइज On The Edge Of Paradise   मेरा नाम आर्यन आप्ते है। उम्र 25 साल,कद 6 फीट, रंग गोरा, पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर। माता-पिता और एक छोटी बहन के साथ रहता हूँ। पिता सरकारी अधिकारी है, माता प्राइवेट स्कूल की अध्यापक है। लड़की पढ़ी-लिखी और रीति-रिवाजों को मानने वाली होनी चाहिए जो परिवार को साथ लेकर चल सके...... मैंने गुस्से में माँ से कहा 'बस इतना सही है या और कुछ भी लिखना है!' माँ ने हंसकर कहा 'नहीं! ठीक है आगे का में लिख दूंगी।' मेरे घरवाले जब से मेरी नौकरी लगी है तब से शादी के लिए मेरे पीछे पड़े हैं,लेकिन मुझे अभी शादी नहीं करनी है मुझे अभी अच्छे से सेटल होना है और खुद के और अपने परिवार के लिए बहुत सारी चीजें करनी है लेकिन मेरे सपनों को कोई समझे तो?  माँ ने संदेह भरी निगाहों से मेरी तरफ देखा और कहने लगी 'शादी की बात आते से ही तेरा मुंह क्यों बन जाता है?' मैंने तुरंत कहां 'ये हर वीकेंड लोगों के घर जाकर समोसे खाना मुझे अच्छा नहीं लगता।' माँ मेरी बात सुनकर जोर से हंस पड़ी और कहा 'तो समोसे बनाने को मना कर देती हूं? वाइट सॉस पास्ता...' म...